सरकार ने UPI पेमेंट को लेकर लोगों के बीच चल रहे कंफ्यूजन को भी दूर किया है। वित्त मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक, 2,000 रुपये तक के UPI लेन-देन पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्क नहीं लगा सकते।
यह व्यवस्था RuPay डेबिट कार्ड से किए जाने वाले 2 हजार रुपये तक के भुगतान पर भी लागू होगी। यानी इस सीमा तक के डिजिटल पेमेंट के लिए यूजर्स से किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा सकेगा।
2,000 रुपये तक के UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं।
बैंक और पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शुल्क नहीं लगा सकते।
वित्त मंत्रालय ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
UPI पेमेंट को लेकर लोगों का कंफ्यूजन दूर किया गया है।
यही व्यवस्था 2,000 रुपये तक के RuPay डेबिट कार्ड पेमेंट पर भी लागू होगी।
डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सरकार का यह निर्देश आम यूजर्स के लिए राहत देने वाला है। खासकर छोटे दुकानदारों और रोजमर्रा के छोटे डिजिटल लेन-देन करने वाले लोगों को इसका फायदा मिल सकता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.