दंगल में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों की ओर से दंगल में पहलवानों के लिए 500 रुपये से लेकर 1,100 रुपये, 5,100 रुपये, 7,100 रुपये और 11,000 रुपये तक के पुरस्कार निर्धारित किए गए थे। दंगल की अंतिम और सबसे बड़ी इनामी कुश्ती 11,000 रुपये की रही। इस मुकाबले में रसूलपुर निवासी हरेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की।
मेले के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। फकीरा बाबा के प्रति आस्था रखने वाले लोगों ने स्थल पर पहुंचकर दर्शन किए और मेले का आनंद लिया। वहीं, दंगल में शामिल पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
पूरे आयोजन के दौरान बागर्रा ताल में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। मेले में श्रद्धा, खेल और ग्रामीण परंपरा का संगम देखने को मिला।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.