राजस्थान में मेयर-सभापति चुनाव का रण तेज, कहीं बागी तो कहीं निर्दलीय बने गेमचेंजर

राजस्थान में शहरों की सरकार के मुखिया चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के 305 नगरीय निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का दौर पूरा हो चुका है। इसके साथ ही कई निकायों में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। पार्टी प्रत्याशियों के सामने बागी और निर्दलीय पार्षदों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

उदयपुर में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी पारस सिंघवी नामांकन के दौरान भावुक नजर आए। वहीं अलवर में वार्ड-36 से चुनाव हार चुकीं रिंकल गर्ग ने मेयर पद के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल कर सियासी हलचल बढ़ा दी। जैसलमेर में भी चुनाव हार चुके प्रत्याशी निर्मल रैयानी ने कांग्रेस की ओर से नामांकन किया है।

बीकानेर में कांग्रेस ने अनिल कल्ला और बीजेपी ने सुरेंद्र सिंह शेखावत को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस के नवरतन डागा के निर्दलीय नामांकन से पार्टी के भीतर खींचतान सामने आई है। कुचामन सिटी में बीजेपी ने निर्दलीय पार्षद महेश रामचंद्रका को सभापति पद का प्रत्याशी बनाया है।

भीलवाड़ा में बीजेपी ने जसवंत कंवर को मेयर प्रत्याशी बनाया है। भरतपुर में 36 निर्दलीय पार्षदों की मौजूदगी से मुकाबला अहम हो गया है। दौसा में भी निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अलवर में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाने की कोशिश में हैं।

उधर जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में री-पोलिंग के चलते मेयर चुनाव की प्रक्रिया फिलहाल आगे बढ़ाई गई है। इन निकायों में 16 सितंबर को पुनर्मतदान और 17 सितंबर को मतगणना होनी है।

अब सभी की नजरें मेयर और सभापति चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। खास तौर पर उन निकायों में मुकाबला अहम होगा, जहां निर्दलीय और बागी पार्षदों की संख्या पार्टी प्रत्याशियों के लिए समीकरण बदल सकती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |