पंचायती राज चुनाव में नामांकन को लेकर आयोग सख्त, उम्मीदवार के साथ सिर्फ 5 लोग रह सकेंगे

राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान भीड़ और वाहनों को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगरीय निकाय चुनावों में नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ को देखते हुए आयोग ने पहले ही व्यवस्थाओं को नियंत्रित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

निर्देशों के मुताबिक नामांकन दाखिल करते समय RO/ARO कार्यालय के भीतर उम्मीदवार समेत अधिकतम 5 लोग ही मौजूद रह सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार को नामांकन के दौरान रैली निकालने की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने RO/ARO कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में वाहनों की संख्या भी सीमित कर दी है।

नियमों के अनुसार जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार के साथ अधिकतम 3 वाहन, पंचायत समिति सदस्य के लिए 2 वाहन और सरपंच पद के उम्मीदवार के लिए अधिकतम 1 वाहन की अनुमति होगी।

आयोग ने चुनावी खर्च को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। यदि कोई उम्मीदवार चुनाव मैदान से नाम वापस नहीं लेता है, तो नामांकन के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहनों पर होने वाला खर्च उसके चुनावी व्यय में शामिल किया जाएगा

आयोग का उद्देश्य नामांकन केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना और चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |