विकसित भारत-जनसेवा अभियान के तहत जयपुरिया अस्पताल में रक्तदान शिविर, 35वीं बार रक्तदान करने वाले अरविंद कुमार का सम्मान

जयपुर, 17 सितंबर। विकसित भारत-जनसेवा अभियान के तहत जयपुर के राजकीय जयपुरिया अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने शिविर का अवलोकन किया और रक्तदाताओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान गायत्री राठौड़ ने 35वीं बार रक्तदान करने वाले अरविंद कुमार से विशेष बातचीत की। उन्होंने नियमित रक्तदान के उनके संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। नियमित रक्तदाताओं की सहभागिता से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

गायत्री राठौड़ ने आमजन से नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान का प्रत्येक प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

इस अवसर पर जयपुरिया अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |