DUSU Election Result 2026: ABVP का दबदबा, यश डबास अध्यक्ष तो रिया छावड़ी सचिव चुनी गईं; निर्दलीय दीपांशु शोकीन ने जीता उपाध्यक्ष पद

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार, 19 सितंबर को घोषित कर दिए गए। 20 राउंड की मतगणना के बाद ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीत हासिल की। 

यश डबास बने DUSU अध्यक्ष

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने NSUI के विजय शंकर मीणा को हराया। यश डबास को 24,576 वोट, जबकि विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। इस तरह डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम किया। 

रिया छावड़ी और लक्ष्य राज सिंह की जीत

ABVP की रिया छावड़ी ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। वहीं लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव पद पर विजयी रहे। इस तरह ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—तीनों केंद्रीय पदों पर कब्जा किया।

निर्दलीय दीपांशु शोकीन की बड़ी जीत

उपाध्यक्ष पद का परिणाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीत दर्ज की। शोकीन पहले NSUI से जुड़े रहे थे और टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। मतगणना की शुरुआत से ही उन्होंने मजबूत बढ़त बनाए रखी और अंत में उपाध्यक्ष पद हासिल किया। 

रिपोर्टों के मुताबिक, दीपांशु शोकीन ने उपाध्यक्ष पद पर 30,634 वोट हासिल किए। उनके मुकाबले ABVP उम्मीदवार को 13,655 और NSUI उम्मीदवार को 3,698 वोट मिले। 

40.46 फीसदी हुआ मतदान

DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार 40.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 39.45 फीसदी मतदान से अधिक था।

नतीजों के बाद विजय जुलूस पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई थी। यह प्रतिबंध विश्वविद्यालय परिसर, हॉस्टल और सड़कों पर लागू है। दिल्ली विश्वविद्यालय और पुलिस को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

DUSU Election 2026 Result — चारों पदों का परिणाम

पद विजेता संगठन
अध्यक्ष यश डबास ABVP
उपाध्यक्ष दीपांशु शोकीन निर्दलीय
सचिव रिया छावड़ी ABVP
संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह ABVP

इस परिणाम के साथ ABVP ने चार में से तीन केंद्रीय पद जीते, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शोकीन के खाते में गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |