राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान आज, दोपहर 3 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर आज तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। प्रेसवार्ता पंचायती राज सभागार, विकास खंड, शासन सचिवालय, जयपुर में होगी। आयोग चुनाव कार्यक्रम और तारीखों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जारी कर सकता है।

पंचायत चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू होने की संभावना है। चुनाव में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर के प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार करीब 1.69 लाख जनप्रतिनिधियों का चुनाव होना है। इनमें 1,403 जिला परिषद सदस्य, 8,245 पंचायत समिति सदस्य और 14,403 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच शामिल हैं।

किन बातों का होगा ऐलान?

आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान के चरण, तारीखें, नामांकन, मतदान और मतगणना की समय-सारणी स्पष्ट होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टों में चार चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना बताई गई है, हालांकि अंतिम कार्यक्रम आयोग की घोषणा से ही स्पष्ट होगा।

रिपोर्टों के मुताबिक सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव EVM से कराए जाने हैं। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी लागू है।

गांव से जिला स्तर तक चुने जाएंगे प्रतिनिधि

प्रदेश में 41 जिला परिषद और 457 पंचायत समितियां हैं। जिला परिषद सदस्य जिला प्रमुख का तथा पंचायत समिति सदस्य प्रधान का चुनाव करेंगे। वहीं 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुने जाएंगे।

अब सबकी नजरें आज दोपहर 3 बजे होने वाली राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हैं। आयोग की घोषणा के बाद पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम सामने आ जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |