नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अपरिहार्य कारणों के चलते उनका तेलंगाना दौरा रद्द किया गया है। शाह को रविवार को मेडक जिले के तुप्रान जाने का कार्यक्रम था, जहां उन्हें अमूल संयंत्र के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होना था।
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री का करीमनगर जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। यहां उन्हें एक मेडिकल संस्थान के रजत जयंती समारोह में शामिल होना था। इसके अलावा शाह के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने की योजना थी।
कार्यक्रम से एक दिन पहले रद्द हुआ दौरा
अमित शाह का तेलंगाना दौरा निर्धारित कार्यक्रमों से ठीक एक दिन पहले रद्द किया गया। फिलहाल दौरा रद्द करने के पीछे केवल अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है। दौरे के संबंध में आगे की जानकारी का इंतजार है।
मुख्य बिंदु
- अमित शाह ने तेलंगाना दौरा किया रद्द
- अपरिहार्य कारणों के चलते दौरा रद्द
- मेडक के तुप्रान जाने का था कार्यक्रम
- अमूल संयंत्र के उद्घाटन में होना था शामिल
- करीमनगर में मेडिकल संस्थान के रजत जयंती समारोह में जाना था
- छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी होना था शामिल