जस्थान पुलिस के बीट सिस्टम को मिलेगा नया स्वरूप, सुदृढ़ीकरण को लेकर आज होगा MoU

जयपुर। राजस्थान पुलिस के बीट सिस्टम को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में राजस्थान पुलिस और Bureau of Police Research and Development (BP&RD), नई दिल्ली के बीच बीट सिस्टम के सुदृढ़ीकरण को लेकर आज समझौता ज्ञापन (MoU) किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य राजस्थान में बीट पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिस की जमीनी स्तर पर मौजूदगी को अधिक प्रभावी बनाना है। बीट सिस्टम के माध्यम से पुलिसकर्मियों का स्थानीय लोगों से सीधा संपर्क रहता है। इसके जरिए अपराध की रोकथाम, स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का संकलन और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

पुलिस मुख्यालय में होगी प्रेस ब्रीफिंग

MoU को लेकर आज दोपहर 2 बजे राजस्थान पुलिस मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी। प्रेस ब्रीफिंग को राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और BP&RD के महानिदेशक आलोक मित्तल संबोधित करेंगे।

इस दौरान मीडिया को बीट सिस्टम के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों और प्रस्तावित व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आमजन के करीब बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा होगी।

आमजन से बेहतर समन्वय पर जोर

बीट पुलिसिंग को मजबूत करने से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ने से अपराध से जुड़ी सूचनाओं के त्वरित संकलन और संभावित घटनाओं की रोकथाम में भी मदद मिल सकती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |