सीकर में पंचायत चुनाव का बदला शेड्यूल, दूसरे और तीसरे चरण की वोटिंग एक दिन पहले

धनतेरस के चलते निर्वाचन आयोग ने बदली तारीखें, सीकर में 28 अक्टूबर और 3 नवंबर को जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान

सीकर। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर सीकर जिले में चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। धनतेरस के त्योहार को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने जिले में होने वाले दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव किया है। वहीं चौथे चरण के चुनाव कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया में पोलिंग पार्टियां अब 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को रवाना होंगी। वहीं तीसरे चरण के लिए पोलिंग पार्टियां 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को रवाना होंगी।

तीसरे चरण में 3 और 5 नवंबर को मतदान

तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद पंच और सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी। उपसरपंच का चुनाव 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पहले कराया जाएगा।

सीकर में दूसरे चरण का संशोधित कार्यक्रम

चुनाव प्रक्रिया तारीख
जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी 27 अक्टूबर
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 28 अक्टूबर
पंच एवं सरपंच के लिए नामांकन 29 अक्टूबर
पंच एवं सरपंच के लिए मतदान 30 अक्टूबर
उपसरपंच का चुनाव 31 अक्टूबर

तीसरे चरण का संशोधित कार्यक्रम

चुनाव प्रक्रिया तारीख
जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी 2 नवंबर
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर
पंच एवं सरपंच के लिए नामांकन 4 नवंबर
पंच एवं सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर
उपसरपंच का चुनाव 6 नवंबर

चौथे चरण में कोई बदलाव नहीं

सीकर जिले में पंचायत चुनाव दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में कराए जा रहे हैं। आयोग ने धनतेरस को ध्यान में रखते हुए दूसरे और तीसरे चरण की प्रक्रिया में बदलाव किया है, जबकि चौथे चरण का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्र की पंचायत समिति और मतदान केंद्र से जुड़ी जानकारी के अनुसार संशोधित तारीखों की पुष्टि कर लें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |