अभियान में साफ-सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाओं पर विशेष फोकस रहेगा। सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क के साथ अंधेरी सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। नालियों, नालों और सीवर लाइनों की मरम्मत को भी प्राथमिकता दी जाएगी। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए भी आवश्यक कार्रवाई होगी।
सेवा सेतु अभियान के दौरान जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर NOC, ट्रेड लाइसेंस, भवन निर्माण स्वीकृति, पट्टा, नामांतरण और फ्री होल्ड से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर रहेगा। इसके अलावा यूडी टैक्स और सीवर कनेक्शन से संबंधित प्रकरणों का भी त्वरित समाधान किया जाएगा।
आमजन को प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के तहत मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना और पीएम सूर्य घर योजना में पात्र लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीयन और ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
इसके साथ ही स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। जिला स्तर पर अभियान की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। विभागों और स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए आमजन के लंबित मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.