पंचायती राज चुनाव: जयपुर में पहले चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना, 22 अक्टूबर को मतदान

जयपुर: पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर जयपुर जिले में पहले चरण की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर को निर्वाचन की लोकसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 14 अक्टूबर सुबह 11 बजे से होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर दोपहर 3 बजे रहेगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

22 अक्टूबर को जिला परिषद-पंचायत समिति के लिए मतदान

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के लिए मतदान दल 21 अक्टूबर को रवाना होंगे। वहीं इन चुनावों की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग

पंच एवं सरपंच पदों के लिए भी 8 अक्टूबर को निर्वाचन की लोकसूचना जारी होगी। इनके लिए नामांकन 23 अक्टूबर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11:30 बजे से होगी और नाम वापसी की अंतिम समय सीमा दोपहर 2 बजे तक रहेगी।

पंच एवं सरपंच पदों के लिए 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। वहीं उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को होगा।

इन पंचायत समितियों में तय किए गए रिटर्निंग अधिकारी

जयपुर जिले में पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन के लिए पंचायत समिति वार रिटर्निंग अधिकारी और नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं।

  • आमेर: राजेन्द्र कुमार — उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, आमेर
  • जालसू: डॉ. आस्था शर्मा — सहायक कलक्टर, चौमूं
  • रामपुरा डाबड़ी: सुमन — उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट
  • चाकसू: सीमा तिवाड़ी — उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट
  • कोटखावदा: श्रीकान्त व्यास — उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट
  • माधोराजपुरा: ललित मीणा — उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट
  • चौमूं: अजीत सिंह राठौड़ — उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट
  • गोविन्दगढ़: मुक्ता राव — सहायक कलक्टर, चौमूं
  • जमवारामगढ़: ओम प्रकाश मीणा — उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट
  • आंधी: सुप्रिया — सहायक कलक्टर, जमवारामगढ़

इसके अलावा झोटवाड़ा, जोबनेर, दूदू, मौजमाबाद, फागी, सांभरलेक, किशनगढ़-रेनवाल, सांगानेर, बस्सी, तूंगा, शाहपुरा और अमरसर पंचायत समितियों के लिए भी रिटर्निंग अधिकारी और नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं।

चुनाव कार्यक्रम एक नजर में

चुनाव प्रमुख तारीख
निर्वाचन लोकसूचना 8 अक्टूबर
पंचायत समिति सदस्य नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 14 अक्टूबर
नाम वापसी 15 अक्टूबर
जिला परिषद/पंचायत समिति मतदान 22 अक्टूबर
पंच-सरपंच नामांकन 23 अक्टूबर
पंच-सरपंच मतदान 24 अक्टूबर
उपसरपंच चुनाव 25 अक्टूबर
जिला परिषद/पंचायत समिति मतगणना 20 नवंबर

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |