जयपुर के 50 से अधिक इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, वैशाली नगर समेत कई क्षेत्र प्रभावित

जयपुर। शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को 50 से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कटौती अलग-अलग क्षेत्रों में दो शिफ्टों में की जाएगी। कुछ इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, जबकि अन्य क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

इस दौरान ग्रीनसिटी, वैशाली एक्सटेंशन-1 और 2, दा रॉयल उपासना, उमा आंगन, ठाकुरों की ढाणी, महाराजपुरा, द्वारिका, मुकुंदपुरा गांव, बागड़ों की ढाणी, आजाद नगर, केशर नगर, केसोपुरा गांव मेन रोड, विनोबा भावे नगर, वैशाली नगर ए ब्लॉक, गंगा सागर, नंद विहार, जयपुर मेज, गंगानगर शुगर मिल, ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन, गुलाबबाड़ी, सीताबाड़ी, रैगरों का मोहल्ला, सुखीजा विहार, कुंडा रोड, कासा-10 और 11, टोयलेर स्कूल, रामेश्वरम कॉलोनी, राधा विहार सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

दूसरी शिफ्ट में जीवन विहार, कुंती विहार, पितांबर नगर, कैलाशपुरी, श्याम सरोवर, चित्रकूट सेक्टर-5, 6 और 9, शिल्प कॉलोनी, मोहन मार्केट, लता सर्किल, अग्रवालों का मोहल्ला, पटेल नगर, लाजपत नगर, राधा गोविंद, ऑक्सीजन सिटी, अटलांटिका होम्स, सोफिया स्कूल, गंगा कोटेजा, जयपुर बाग सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग ने मेंटेनेंस कार्य को बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया है। प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील है कि वे कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां कर लें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |