जयपुर में जूस दुकानदार पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने से चल रहा था फरार

जयपुर। राजधानी जयपुर के राजापार्क मार्केट में जूस की दुकान चलाने वाले दुकानदार पर बेसबॉल बैट से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आदर्शनगर थाना पुलिस ने करीब तीन महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को जैसलमेर जिले के पोकरण से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महिपाल सिंह चंपावत (27), निवासी जोधनगर, पोकरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है और मामले में पूछताछ की जा रही है।

सोते समय दुकानदार के सिर पर किए थे ताबड़तोड़ वार

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा के अनुसार, 20 जुलाई को पीड़ित वैभव सेनानी ने आदर्शनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत के मुताबिक, रात करीब 3 बजे महिपाल सिंह अपने एक साथी के साथ चौपहिया वाहन से राजापार्क मार्केट स्थित ‘अचानक जूस’ की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि दोनों दुकान के अंदर घुसे और सो रहे वैभव सेनानी के सिर पर बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामूली विवाद के बाद रंजिश में हमले का आरोप

पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपी के बीच पहले किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन मुख्य आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

पोकरण में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

आदर्शनगर थानाधिकारी छगन लाल डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पोकरण आया हुआ है। इसके बाद जयपुर पुलिस ने स्थानीय पोकरण पुलिस की मदद से उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

राजापार्क बाजार में घटनास्थल की करवाई तस्दीक

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया। इसके बाद उसे राजापार्क बाजार ले जाकर घटनास्थल की तस्दीक करवाई गई। पुलिस अब आरोपी से वारदात में शामिल दूसरे व्यक्ति और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |