मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, दौसा, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, करौली और सवाई माधोपुर में बारिश की संभावना है। आगामी दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें उदयपुर, सीकर, जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर शामिल हैं। गुरुवार को सात से अधिक जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।
बारिश के आंकड़ों के अनुसार, श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में सर्वाधिक 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। भरतपुर जिले के जुरहरा में 45 एमएम, पहाड़ी में 28 एमएम, कामां में 26 एमएम और कुम्हेर में 22 एमएम बारिश हुई। वहीं, सीकर के पाटन क्षेत्र में 10 एमएम और अलवर के तिजारा में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
तापमान की बात करें तो गुरुवार को हनुमानगढ़ में सबसे ठंडा दिन रहा, जबकि बाड़मेर में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.