पहले चरण में अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की केवल नांद ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। इसके अलावा सरवाड़, केकड़ी, सावर, पीसांगन और श्रीनगर पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान होगा।
प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की गई हैं। इन क्षेत्रों में चुनाव को लेकर उम्मीदवारों और ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह है।
सरवाड़: 25 ग्राम पंचायतें, 84 मतदान बूथ।
केकड़ी: 22 ग्राम पंचायतें, 83 मतदान बूथ।
सावर: 20 ग्राम पंचायतें, 68 मतदान बूथ।
पीसांगन: 26 ग्राम पंचायतें, 105 मतदान बूथ।
श्रीनगर: 28 ग्राम पंचायतें, 116 मतदान बूथ।
अजमेर ग्रामीण: नांद ग्राम पंचायत में 5 मतदान बूथ।
सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान के बाद मतगणना भी संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उसी दिन कराई जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला हो जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.