मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज

सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी वीडियो और पोस्ट हटाए जाने के आरोपों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनाया नया तरीका, मोदी के लिए 'ओदी', अमित शाह के लिए 'BCCI' और ज्ञानेश कुमार के लिए 'गुन्नू' कोड वर्ड इस्तेमाल करने की अपील।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले वीडियो हटाए जाने तथा कई अकाउंट्स पर रोक लगाए जाने के आरोपों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने नया तरीका अपनाने की तैयारी की है। पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने अपने समर्थकों को सोशल मीडिया पर कोड लैंग्वेज में बात करने की सलाह दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए अलग-अलग कोड वर्ड इस्तेमाल करने की बात कही है।

मोदी के लिए 'ओदी', अमित शाह के लिए 'BCCI' और ज्ञानेश कुमार के लिए 'गुन्नू'

आशुतोष रांका ने अपने संदेश में कहा कि अब सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'ओदी', अमित शाह के लिए 'BCCI' और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए 'गुन्नू' शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। उनका कहना है कि इस तरह के कोड वर्ड और व्यंग्यात्मक भाषा के जरिए सोशल मीडिया एल्गोरिदम की कथित निगरानी से बचा जा सकता है।

सरकार विरोधी पोस्ट हटाने का लगाया आरोप

CJP का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर सरकार की आलोचना करने वाले और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने वाले कई वीडियो और पोस्ट हटाए जा रहे हैं। पार्टी के कुछ नेताओं ने अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाए जाने का दावा भी किया है। इसी के बाद समर्थकों को वैकल्पिक शब्दों और व्यंग्यात्मक अंदाज में अपनी बात रखने की सलाह दी जा रही है।

'एल्गोरिदम को बेवकूफ बनाना होगा'

रांका ने अपने संबोधन में कहा कि समर्थकों को गंभीर मुद्दों पर भी व्यंग्य के माध्यम से अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि थोड़े बहुत वीडियो हटाए जा सकते हैं और कुछ अकाउंट बंद हो सकते हैं, लेकिन इससे आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने समर्थकों से बने रहने और डटे रहने की अपील की।

ध्रुव राठी ने भी बताए थे वीडियो हटने से बचने के तरीके

इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी एक वीडियो में सोशल मीडिया पर वीडियो हटाए जाने से बचने के कुछ तरीके बताए थे। CJP का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने और आंदोलन से जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए नए तरीके अपनाने की जरूरत है।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर कंटेंट हटाए जाने को लेकर CJP के आरोपों और उसके नए कोड वर्ड अभियान ने राजनीतिक और डिजिटल जगत में चर्चा तेज कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
गजराज राव बोले- ‘बधाई हो’ मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी; जयपुर की कचौरी-मिठाइयों के भी मुरीद | सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोपी झबरा राम की जमानत रद्द की, दो सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश | राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 65.15% मतदान, 2019 के मुकाबले 1.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट | आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: आज करवा चौथ पर दिल्ली में रात 8:17 बजे निकलेगा चांद, जयपुर-मुंबई समेत जानें चंद्रोदय का समय | राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल |