नीमकाथाना। राजस्थान पंचायत चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत नीमकाथाना क्षेत्र की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणामों में कई ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की, तो कई जगह मुकाबला बेहद करीबी रहा। गोविंदपुरा और नीमौद ग्राम पंचायत में महज 5-5 वोटों के अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ। वहीं, सिरोही ग्राम पंचायत में उर्मिला ने 1,987 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर क्षेत्र की सबसे बड़ी जीत हासिल की।
जाटाला में बबीता देवी ने 798 वोटों, पीथमपुरी में अनुराधा ने 667 वोटों, हरजनपुरा में पलक भट्ट ने 637 वोटों और कोटड़ा में सपना बगड़िया ने 533 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
चुनाव परिणामों के अनुसार ग्राम पंचायतवार विजयी प्रत्याशियों और उनकी जीत का अंतर इस प्रकार है—
मावण्डा खुर्द – प्रियंका शर्मा, 282 वोटों से विजयी।
नापावाली – उर्मिला देवी, 266 वोटों से विजयी।
चारणवास उर्फ पुरानाबास – परसराम, 86 वोटों से विजयी।
कोटड़ा – सपना बगड़िया, 533 वोटों से विजयी।
नयाबास – विक्रम सिंह, 438 वोटों से विजयी।
राणासर – हंसा मीणा, 244 वोटों से विजयी।
सिरोही – उर्मिला, 1,987 वोटों से विजयी।
भगेगा – पूजा वर्मा, 182 वोटों से विजयी।
तेतरवालों का बास – विजय कुमार, 413 वोटों से विजयी।
डेहरा जोहड़ी – कमलेश कुमार बोरख, 328 वोटों से विजयी।
तिवाड़ी का बास – जयराम यादव, 29 वोटों से विजयी।
नृसिंहपुरी – ममता देवी, 246 वोटों से विजयी।
गुहाला – अब्दुल रशीद, 129 वोटों से विजयी।
बंधावाला भोपलपुरा – पूजा तेतरवाल, 232 वोटों से विजयी।
चला – कांता देवी, 224 वोटों से विजयी।
गोविन्दपुरा – रणजीत सिंह दादरवाल, 5 वोटों से विजयी।
ठीकरिया – फूली देवी, 222 वोटों से विजयी।
हरजनपुरा – पलक भट्ट, 637 वोटों से विजयी।
बाछड़ी खुर्द – मांगी लाल, 41 वोटों से विजयी।
झिराणा – रमेश कुमार गुर्जर, 29 वोटों से विजयी।
पीथमपुरी – अनुराधा, 667 वोटों से विजयी।
घाटा गुवार – गीता देवी, 37 वोटों से विजयी।
दीपावास – निहालचन्द, 31 वोटों से विजयी।
टोडा – सीता राम, 49 वोटों से विजयी।
कलवास – धीरज मीणा, 113 वोटों से विजयी।
आगरी – कमलेश सैनी, 328 वोटों से विजयी।
गणेश्वर – हेमराज बलाई, 201 वोटों से विजयी।
गांवड़ी – श्रवण कुमार, 254 वोटों से विजयी।
नीमौद – दुर्गा प्रसाद वर्मा, 5 वोटों से विजयी।
खादरा – मनोज कुमार तंवर, 390 वोटों से विजयी।
महावा – जयनारायण गुर्जर, 201 वोटों से विजयी।
मण्डोली – प्रभाती देवी, 194 वोटों से विजयी।
मांकड़ी – हवा सिंह गुर्जर, 237 वोटों से विजयी।
मावण्डा आरएस – गीता देवी, 16 वोटों से विजयी।
मावण्डा कलां – अनोखी, 337 वोटों से विजयी।
जाटाला – बबीता देवी, 798 वोटों से विजयी।
दयाल का नांगल – सावित्री देवी, 162 वोटों से विजयी।
नाथा की नांगल – बजरंग लाल, 99 वोटों से विजयी।
भूदोली – रेणु कंवर, 175 वोटों से विजयी।
नीमकाथाना क्षेत्र के चुनाव परिणामों में सबसे ज्यादा चर्चा बेहद करीबी मुकाबलों की हो रही है। गोविन्दपुरा में रणजीत सिंह दादरवाल और नीमौद में दुर्गा प्रसाद वर्मा ने महज 5-5 वोटों से जीत हासिल की। वहीं, मावण्डा आरएस में गीता देवी ने 16 वोटों से जीत दर्ज की। तिवाड़ी का बास और झिराणा में जीत का अंतर 29-29 वोट रहा।
दूसरी ओर, सिरोही ग्राम पंचायत में उर्मिला ने 1,987 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही नीमकाथाना क्षेत्र की इन 39 ग्राम पंचायतों में नई ग्राम सरकार की तस्वीर साफ हो गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.