पुलिस के अनुसार, रामनगर निवासी 21 वर्षीय युवती सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बैग में Lenovo कंपनी का लैपटॉप, माउस, हेडफोन और मोबाइल चार्जर रखा था। युवती ने बैग स्कूटी में आगे पैर रखने की जगह पर रखा हुआ था।
घर से करीब पांच मिनट बाद जब वह बीकानेर मिष्ठान भंडार चौराहे के पास पहुंची, तभी हीरो होंडा बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए। बदमाशों ने स्कूटी के आगे रखा बैग झपट लिया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। युवती ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। वह बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी। आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे।
घटना के बाद युवती ने कृष्णागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश और वारदात की जांच शुरू कर दी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.