जयपुर में आरएसपीसीबी की जागरूकता गतिविधि, कर्मचारियों को 3R सिद्धांत अपनाने और कचरे का उत्पादन कम करने के लिए किया प्रेरित

जयपुर, 7 नवंबर 2026। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय ‘BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026’ का शनिवार को समापन हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन निर्धारित थीम ‘Reduce Waste’ (कचरा कम करें) के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर कचरे का उत्पादन कम करने तथा पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कचरे को कम करने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपशिष्ट उत्पादन को न्यूनतम करने, संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और सतत कार्यप्रणालियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान कर्मचारियों को कागज की अनावश्यक खपत कम करने, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने और ऐसी वस्तुओं के उपयोग को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया, जिनका दोबारा इस्तेमाल किया जा सके।

साथ ही Reduce, Reuse और Recycle (3R) यानी कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कचरे का स्रोत पर ही न्यूनतमकरण जरूरी : अमित शर्मा

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण अभियंता श्री अमित शर्मा एवं अधीक्षक वैज्ञानिक अधिकारी श्री अभिषेक शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपशिष्ट प्रबंधन, जिम्मेदार उपभोग और पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणालियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल कचरे का निस्तारण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शुरुआत से ही कचरे के उत्पादन को कम करना आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक आदतों में सकारात्मक बदलाव लाते हुए प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने कागज एवं अन्य संसाधनों का जरूरत के अनुसार उपयोग करने, पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं को प्राथमिकता देने और सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज करने जैसे छोटे प्रयासों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ

कार्यक्रम के दौरान आरएसपीसीबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ लेकर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, अपशिष्ट उत्पादन को कम करने तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

1 से 7 नवंबर तक आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां

उल्लेखनीय है कि 1 से 7 नवंबर तक आयोजित BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026 के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग पर्यावरणीय विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें स्वस्थ जीवनशैली, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, सतत खाद्य प्रणालियां, पर्यावरण अनुकूल व्यवहार, ई-वेस्ट में कमी और अपशिष्ट न्यूनीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

आरएसपीसीबी की इन गतिविधियों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और सतत जीवनशैली को लोगों के दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |