CMHO डॉ. नागेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद प्रतिष्ठान संचालक में हड़कंप मच गया। विभाग ने संदिग्ध घी की बिक्री पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। साथ ही फर्म संचालक को नोटिस जारी कर घी की खरीद और सप्लाई से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।
प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जाएंगे नमूने
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध घी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके साथ ही विभाग संबंधित फर्म की खरीद और सप्लाई चेन की भी जांच करेगा, ताकि संदिग्ध घी के स्रोत और वितरण से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।
'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान के तहत कार्रवाई
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान का हिस्सा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 289 किलो संदिग्ध घी मिलने के बाद अब सभी की नजरें प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.