जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत

जयपुर। राजधानी जयपुर में बीच सड़क खड़ी कार को हटवाने के लिए हॉर्न बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि हॉर्न बजाने से नाराज युवकों ने अपने परिवार और परिचितों के साथ मिलकर युवक की कार में तोड़फोड़ की। उसे बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला और चेहरे पर मुक्के मारकर दांत तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए युवक की बहन, जीजा और उनके छोटे भाई के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने खोरा बीसल थाने में गुरुवार को मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार, झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी अभिषेक शर्मा (24) भाईदूज के अवसर पर अपनी बहन के घर निवारू रोड स्थित विश्वनाथ धाम कॉलोनी आया हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे वह बहन के घर के पास पहुंचा तो बीच सड़क पर काले रंग की XUV खड़ी थी। रास्ता नहीं मिलने पर उसने कार हटवाने के लिए हॉर्न बजाया।

हॉर्न बजाने पर शुरू हुआ विवाद

शिकायत के मुताबिक, हॉर्न बजाने पर घर के अंदर से दो युवक बाहर आए और गाली-गलौच करने लगे। देखते ही देखते उनके परिवार और परिचितों के करीब 10 से 15 लोग मौके पर पहुंच गए। कार को साइड में करने के लिए हॉर्न बजाने की बात पर विवाद बढ़ गया।

पत्थर से कार के शीशे तोड़े, युवक का दांत तोड़ा

आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने पत्थर उठाकर अभिषेक की कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उसे बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला और चेहरे पर मुक्के मारे, जिससे उसका दांत टूट गया।

शोर सुनकर अभिषेक की बहन, जीजा और उनके छोटे भाई उसे बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने किसी तरह वहां से भागकर घर में घुसकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद घायल अभिषेक अस्पताल पहुंचा, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उसने खोरा बीसल थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट और कार में तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |