सीकर में कॉलेज जाने के लिए निकली 21 वर्षीय युवती लापता, अलमारी से गहने और दस्तावेज भी गायब; युवक पर शक

सीकर। जिले में 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती अपने ननिहाल से कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने घर की अलमारी जांची तो उसमें रखे जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले। युवती के मामा ने एक युवक पर उसे अपने साथ ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी युवती

पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, युवती लंबे समय से अपने ननिहाल में रह रही थी। 11 नवंबर की सुबह वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।

इसके बाद परिजनों ने कॉलेज जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उस दिन कॉलेज की छुट्टी थी। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।

अलमारी से गहने, नकदी और दस्तावेज गायब

युवती के मामा ने घर लौटकर अलमारी की जांच की तो उसमें रखे युवती के दस्तावेज, नकदी और जेवरात भी गायब मिले। उन्होंने एक युवक पर संदेह जताया है। मामा के अनुसार, उक्त युवक पहले धमकी दे चुका था कि वह युवती को अपने साथ लेकर चला जाएगा।

परिजनों ने शक के आधार पर युवक के भाई से भी संपर्क किया, लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।

17 वर्षीय नाबालिग भी लापता, दो दोस्तों के साथ युवक पर शक

सीकर में ही 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का एक अन्य मामला भी सामने आया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 9 नवंबर की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।

परिजनों ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो एक युवक के अपने दो दोस्तों के साथ आने और नाबालिग को अपने साथ ले जाने का संदेह सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |