पुष्कर मेले में 15 से 17 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, मारवाड़ बस स्टैंड 3 दिन रहेगा बंद; अजमेर पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट

अजमेर। पुष्कर मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए अजमेर पुलिस ने नया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीतु राठौड़ के अनुसार, 15 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक पुष्कर आने वाली सभी निजी और रोडवेज बसों के लिए नए रूट और पार्किंग नियम लागू रहेंगे।

अजमेर से पुष्कर आने वाली बसों का रूट

अजमेर से आने वाली सभी बसें अजमेर रोड चुंगी नाका से नोखण्डी होते हुए नए बस स्टैंड पर यात्रियों को उतारेंगी। इसके बाद बसें बागंड तिराया, भटबाय, सुधाबाय, बूढ़ा पुष्कर और कानस होते हुए नागौर रोड हाईवे से अजमेर या नागौर की ओर रवाना होंगी।

नागौर की ओर से आने वाली बसों के लिए व्यवस्था

नागौर की तरफ से आने वाली बसें तिलोरा होते हुए पुष्कर में प्रवेश करेंगी। ये बसें नागौर रोड स्थित कृषि मंडी (फूल मंडी) और आरटीडीसी पार्किंग में यात्रियों को उतारेंगी। इसके बाद तिलोरा होते हुए नागौर रोड हाईवे से नागौर और अजमेर की ओर जा सकेंगी।

पीसांगन और देवनगर रोड से आने वाली बसों का रूट

पीसांगन की ओर से आने वाली बसें गनाहेड़ा होते हुए पुष्कर में प्रवेश करेंगी और आरटीडीसी पार्किंग में सवारियां उतारेंगी। इसके बाद तिलोरा होते हुए नागौर रोड हाईवे से रवाना होंगी।

वहीं, देवनगर रोड की तरफ से आने वाली बसें सीधे आरटीडीसी पार्किंग में यात्रियों को उतारेंगी और वापस तिलोरा होकर नागौर रोड हाईवे से नागौर या अजमेर की ओर जा सकेंगी।

15 से 17 नवंबर तक मारवाड़ बस स्टैंड पूरी तरह बंद

अजमेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 15 से 17 नवंबर तक मारवाड़ बस स्टैंड पर बसों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान यदि कोई बस प्रतिबंध के बावजूद मारवाड़ बस स्टैंड क्षेत्र में पाई जाती है तो संबंधित ड्राइवर और वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बस संचालकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का पालन करें, ताकि पुष्कर मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |