सीकर जिले की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समितियों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दौरान 123 सरपंच और कुल 1115 वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। सरपंच और पंच पदों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाले जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी के अनुसार, जिले में कुल 431 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें बलारां पंचायत समिति में 73, फतेहपुर में 96, लक्ष्मणगढ़ में 99, नेछवा में 84 और रामगढ़ शेखावाटी में 79 मतदान केंद्र शामिल हैं।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ दो पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिसकर्मी तैनात किया गया है।
निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान के लिए बैलेट पेपर संबंधित केंद्रों पर भेज दिए गए हैं। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। इसके साथ ही पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में गांवों की सरकार चुनने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.