अशोका फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह 185वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर था। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिविर का अवलोकन किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों और लाभार्थियों से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अशोका फाउंडेशन के सामाजिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें दोबारा दृष्टि का उपहार देना बेहद सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य है।
उन्होंने कहा कि समाज सेवा से जुड़े ऐसे प्रयास दूसरे लोगों और संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास जी भाईसाहब, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, आयकर आयुक्त धीरज जैन, अशोका फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया जैन, प्रिंसिपल कमलेश जी सहित अन्य गणमान्यजन और शिविर के लाभार्थी उपस्थित रहे।
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की यह पहल सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और जनकल्याण का सराहनीय उदाहरण बनी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.