आम आदमी पार्टी ने मोहम्मद कलीम को बनाया जयपुर जिलाध्यक्ष, 51 नए सदस्यों ने थामा पार्टी का दामन

जयपुर। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जयपुर में नई संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मोहम्मद कलीम ने आम आदमी पार्टी के जयपुर जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर 51 नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेकर संगठन से जुड़ने का ऐलान किया।

प्रदेश प्रभारी ने दिलाया पदभार

आम आदमी पार्टी राजस्थान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी विश्वेन्द्र सिंह ने मोहम्मद कलीम को विधिवत रूप से जयपुर जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों एवं वार्डों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

51 नए सदस्यों ने ली पार्टी की सदस्यता

इस मौके पर प्रदेश महासचिव विश्वेन्द्र सिंह ने 51 नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील धायल, संगीता गोड, नानाग राम, हीरालाल खैरा, अमित दादीच और पीयूष गौतम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दे होंगे प्राथमिकता

नई जिम्मेदारी मिलने पर मोहम्मद कलीम ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जयपुर में संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना और आमजन की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |