इस अवसर पर दिया कुमारी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व लोक परंपराओं के साथ-साथ समाज में श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य उपासना की और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उमेश गुप्ता, राजेश शाह, आशुतोष पंत, विशाल सिंह, सोहन चौधरी, उदय शाह, मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू मीणा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
छठ महापर्व के इन आयोजनों में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.