जयपुर की 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान, 58 पंचायतों में 10 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में

जयपुर। जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को 4 पंचायत समितियों की 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम सामने आने की संभावना है।

चौथे चरण में जयपुर जिले की बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं। इन 140 पंचायतों में कुल 447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में 4 लाख 7 हजार 280 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2 लाख 12 हजार पुरुष और 1 लाख 94 हजार महिला मतदाता शामिल हैं।

58 पंचायतों में 10 या इससे ज्यादा सरपंच उम्मीदवार

इस चरण के चुनाव में सरपंच पद को लेकर कई ग्राम पंचायतों में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुल 140 पंचायतों में 1224 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। इनमें 58 पंचायतें ऐसी हैं, जहां सरपंच पद के लिए 10 या इससे अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीन पंचायतों में सर्वाधिक 17-17 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बस्सी: विजमुंकदपुरा में 17, बांसखो में 16 उम्मीदवार

बस्सी पंचायत समिति की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 361 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 15 पंचायतों में 10 या इससे अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। विजमुंकदपुरा में सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार हैं। वहीं बांसखो में 16, हंसमहल में 14 और जटवाड़ा में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

जमवारामगढ़: राहोड़ी में 17 प्रत्याशी मैदान में

जमवारामगढ़ पंचायत समिति की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 345 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 12 पंचायतों में 10 या इससे अधिक उम्मीदवार हैं। राहोड़ी में 17, नायला में 16 और खवाराणीजी में 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

आंधी: 32 पंचायतों में 288 उम्मीदवार

आंधी पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 288 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां की 16 पंचायतों में 10 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चावंडिया में 17 और बिरासना में 16 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

तूंगा: 24 पंचायतों में 230 प्रत्याशी

तूंगा पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 230 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां 11 पंचायतों में 10 या इससे अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अनंतपुरा में 16 और तूंगा ग्राम पंचायत में 14 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

पंचायत समिति वार चुनावी आंकड़े

पंचायत समिति ग्राम पंचायतें पोलिंग बूथ सरपंच उम्मीदवार
बस्सी 42 145 361
जमवारामगढ़ 42 129 345
आंधी 32 98 288
तूंगा 24 74 230
कुल 140 446 1224

चारों पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए उम्मीदवारों की संख्या और कई पंचायतों में प्रत्याशियों की अधिक मौजूदगी के चलते चुनावी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और देर रात आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |