मिशन मोड में RPSC, भर्ती प्रक्रियाओं ने पकड़ी रिकॉर्ड रफ्तार

जयपुर, 8 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने भर्ती प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयोग ने जुलाई 2026 से अब तक महज 28 कार्य दिवसों में लंबित भर्तियों के निस्तारण की रफ्तार तेज करते हुए 14 भर्तियों के अंतिम परिणाम जारी किए हैं।

सिर्फ फाइनल रिजल्ट ही नहीं, इसी अवधि में आयोग ने लिखित परीक्षाओं के बाद 11 विषयों की विचारित सूचियां और साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की 36 सूचियां भी जारी की हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है।

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त को असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2024 मेडिकल एजुकेशन के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विषय का परिणाम जारी हुआ। वहीं 4 अगस्त को पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी और जनरल सर्जरी सहित कई विषयों के अंतिम परिणाम जारी किए गए।

इसके अलावा जुलाई में कॉलेज एजुकेशन के टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग, स्टैटिस्टिक्स, संस्कृत कॉलेज एजुकेशन के योग विज्ञान और भाषा विज्ञान, पीटीआई, कार्डियोलॉजी, नियोनेटोलॉजी और रेस्पिरेटरी मेडिसिन जैसे विषयों के परिणाम भी जारी किए गए।

RPSC अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि आयोग युवाओं के समय और भविष्य की अहमियत को समझता है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित समय सीमा में पूरा करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 28 कार्य दिवसों में इतने परिणाम जारी होना अधिकारियों और कर्मचारियों के मिशन मोड में किए गए काम का परिणाम है और लंबित भर्तियों को भी इसी गति से पूरा किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग, हमलावरों की तस्वीर आई सामने; अंधेरी स्टेशन से बाइक बरामद | Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर-अजमेर में ओलावृष्टि से बढ़ी ठंडक, 22-23 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम | Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव के रण में उतरी BJP, स्थानीय क्षत्रपों को सौंपी जिलों की कमान | महानवमी 2026: नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित, जानिए पूजा का महत्व, मंत्र और विधि | राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि |