सप्ताहांत में वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई

जयपुर। राजस्थान में कर चोरी और जीएसटी अनियमितताओं के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने सप्ताहांत में राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया। उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, पाली, चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर समेत कई जिलों में सर्वे और जांच की गई।

जांच में निर्माण, टेक्सटाइल, रेस्टोरेंट, सुरक्षा सेवाओं और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के यहां अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट, फर्जी या निरस्त फर्मों से खरीद और कम टैक्स देनदारी दिखाने जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

जोधपुर के ओसियां में मारुधर कंस्ट्रक्शन से करीब 42 लाख रुपये की संभावित अनियमितता सामने आई, जिसमें करीब 38.57 लाख रुपये जमा कराए गए। पाली की कृष्णा टेक्सटाइल में करीब 13.97 लाख रुपये की अनियमितता चिन्हित हुई।

चूरू के रतनगढ़ में श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स में करीब 50 लाख रुपये, जबकि श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में जे.बी. एंड कंपनी में करीब 82.80 लाख रुपये के फर्जी आईटीसी का मामला सामने आया।

उदयपुर, जयपुर और बीकानेर में भी कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की कर अनियमितताएं सामने आईं और कई मामलों में करदाताओं ने राशि स्वेच्छा से जमा कराई।

विभाग ने साफ किया है कि फर्जी बिलिंग, कर चोरी और अपात्र आईटीसी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच पूरी होने के बाद संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |