जयपुर में 19 से 22 अगस्त तक BRICS देशों की पर्यटन बैठकें

जयपुर, 10 अगस्त। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 19 से 22 अगस्त तक BRICS देशों के पर्यटन कार्य समूह और पर्यटन मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रशासन विभाग ने आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बैठकों में BRICS देशों के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे और पर्यटन को बढ़ावा देने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।

बैठकों के मद्देनजर जयपुर में आवागमन, सुरक्षा, आतिथ्य, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य प्रशासन का प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के सामने जयपुर और राजस्थान की पर्यटन विरासत एवं आतिथ्य की बेहतर छवि प्रस्तुत की जा सके।

चार दिवसीय आयोजन के दौरान होने वाली बैठकों को राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |