राजस्थान में एक साथ होंगे निकाय-पंचायती राज चुनाव, तैयारियों की समीक्षा

जयपुर, 10 अगस्त। राजस्थान में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शासन सचिवालय में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि ‘एक राज्य-एक चुनाव’ के तहत स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में एक साथ चुनाव कराने से आर्थिक बचत के साथ संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा। इससे प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता और विकास योजनाओं की गति बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

बैठक में कानून-व्यवस्था, पुलिस बल, निर्वाचन कार्मिक, नामांकन, संवीक्षा और नाम वापसी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के निर्देश दिए गए।

नगर निकाय चुनाव 39 जिलों में दो चरणों में, जबकि फलोदी और सलूम्बर में एक चरण में कराने की व्यवस्था प्रस्तावित है। वहीं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 36 जिलों में चार चरणों, 4 जिलों में दो चरणों और एक जिले में एक चरण में कराने की तैयारी है।

निर्वाचन में पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और नगर निकाय सदस्यों के लिए ईवीएम, जबकि पंच और सरपंच के चुनाव में मतपेटी का इस्तेमाल किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों को चुनावी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |