RPSC JLO परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी, 12 से 14 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर लीगल ऑफिसर (जयपुर विकास प्राधिकरण) परीक्षा-2025 के प्रश्न पत्र प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ की मॉडल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उत्तरकुंजी देख सकते हैं।

आयोग के अनुसार मॉडल उत्तरकुंजी पर आपत्ति होने की स्थिति में अभ्यर्थी 12 से 14 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क, इसके अतिरिक्त सेवा शुल्क निर्धारित किया गया है।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को SSO पोर्टल पर लॉगिन कर Recruitment Portal में संबंधित परीक्षा के Question Objection लिंक पर जाना होगा। आपत्ति के साथ प्रमाणिक और मान्य पुस्तकों के प्रमाण भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने होंगे। बिना प्रमाण के दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से और एक बार ही दर्ज की जा सकेंगी। 14 अगस्त के बाद आपत्ति लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। वहीं शुल्क जमा नहीं करने या निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |