मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में बड़ा बदलाव, अब ऑनलाइन अपलोड होंगे उपस्थिति प्रमाण-पत्र

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत इंटर्नशिप कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। अप्रैल 2026 से राजकीय कार्यालयों में इंटर्नशिप कर रहे अभ्यर्थियों के ज्वाइनिंग और उपस्थिति प्रमाण-पत्र अब ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इससे योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और इंटर्नशिप की प्रभावी मॉनिटरिंग करने में मदद मिलेगी।

संभागीय रोजगार कार्यालय, जयपुर की संयुक्त निदेशक नवरेखा ने बताया कि संबंधित विभाग या संस्था के कार्यालयाध्यक्ष अथवा उनके अधिकृत अधिकारी को अपनी राजकीय SSO ID के जरिए रोजगार विभाग के EEMS 2.0 पोर्टल या Raj EEMS 2.0 मोबाइल एप पर प्रत्येक माह का ज्वाइनिंग और अटेंडेंस सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।

प्रमाण-पत्र पर डिजिटल ई-हस्ताक्षर भी अनिवार्य होंगे। हर महीने की समाप्ति के बाद अगले महीने की 5 तारीख तक उपस्थिति प्रमाण-पत्र अपलोड करना जरूरी होगा।

निर्धारित समय सीमा में प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं होने पर संबंधित इंटर्न को उस माह का बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलेगा।

इसी को देखते हुए सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपनी SSO ID के माध्यम से EEMS 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण और मैपिंग जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों की उपस्थिति का समय पर सत्यापन हो सके और योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |