लूणी में विधायक जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण, जोगाराम पटेल ने कहा- सुशासन और जनकल्याण सरकार की प्राथमिकता

जोधपुर, 11 अगस्त। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को जोधपुर जिले की लूणी पंचायत समिति कार्यालय परिसर में नवनिर्मित विधायक जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग और सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधि लगातार आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए काम कर रही है। बजट घोषणा के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक जनसुनवाई केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां

जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को 4 लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब तक 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। वहीं 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जबकि 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इस तरह कुल 3 लाख 80 हजार पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

लूणी के विकास के लिए 544 करोड़ के कार्य स्वीकृत

मंत्री ने कहा कि लूणी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। सड़क तंत्र को मजबूत करने के लिए करीब 544 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य पूरा होने के बाद केरू तहसील का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बजट में झालामंड में श्री यादे मां के पैनोरमा की सौगात भी मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में लूणी क्षेत्र में करीब 22 अरब रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश

पंचायत समिति लूणी की साधारण सभा की बैठक में मंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं बीसीएमओ को स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

राजस्व विभाग के अधिकारियों को नवीन राजस्व गांवों में ऑनलाइन खसरा उपलब्ध नहीं होने के कारण फसल बीमा में आ रही परेशानी के समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही फसल बीमा की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति या अन्यत्र ड्यूटी के लिए रिलीव नहीं करने के निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम में प्रधान लूणी वाटिका राजपुरोहित, प्रधान केरू अनुश्री पूनिया, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, त्रिभुवन सिंह, पूनाराम चौधरी, तुलसीराम मेघवाल, जिला कलक्टर आलोक रंजन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, लूणी उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |