RPSC प्राध्यापक एवं कोच परीक्षा-2025: हिस्ट्री और केमिस्ट्री की विचारित सूची जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत हिस्ट्री और केमिस्ट्री विषय की विचारित सूची जारी कर दी है। हिस्ट्री में 611 और केमिस्ट्री में 315 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से सूची में शामिल किया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची चयन सूची या वरीयता सूची नहीं है, बल्कि दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी की गई है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग की ओर से जारी की जाएगी।

16 से 22 अगस्त तक भरना होगा विस्तृत आवेदन

विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अपने SSO ID के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से 22 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां प्रिंट कर सुरक्षित रखनी होंगी। दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर मूल दस्तावेजों एवं स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा।

192 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अयोग्य

आयोग ने बताया कि पांच विकल्पों में से 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण हिस्ट्री के 140 और केमिस्ट्री के 52 अभ्यर्थियों, यानी कुल 192 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए गए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |