इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बाड़मेर-जोधपुर रोड पर कवास और उत्तरलाई के बीच एक मिनी ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से फोर सेल इन पंजाब अंग्रेजी शराब की 930 पेटियां बरामद हुईं।
बरामद शराब में रॉयल चैलेंज के 60 कार्टन पव्वे, रॉयल स्टैग के 400 कार्टन पव्वे, रॉयल चैलेंज की 139 कार्टन बोतलें, रॉयल स्टैग की 326 कार्टन बोतलें और ऑल सीजन की 5 कार्टन बोतलें शामिल हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि शराब को लुधियाना से गुजरात ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने ट्रक चालक हनुमानाराम निवासी बालोतरा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.