पशुपालन विभाग में 113 मंत्रालयिक कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा

जयपुर, 12 अगस्त। पशुपालन विभाग में कार्यरत मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विभाग ने वर्ष 2025-26 तक की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके बाद मंत्रालयिक संवर्ग के विभिन्न पदों पर कुल 113 कार्मिकों को पदोन्नति दी गई है।

पदोन्नति पाने वाले कार्मिकों में 5 संस्थापन अधिकारी, 16 प्रशासनिक अधिकारी, 38 अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, 34 सहायक प्रशासनिक अधिकारी और 20 वरिष्ठ सहायक शामिल हैं।

विभाग की ओर से पदोन्नति प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रावधानों के तहत समयबद्ध तरीके से पूरी की गई। इससे कर्मचारियों को उनकी योग्यता, अनुभव और सेवा अवधि के आधार पर पदोन्नति का लाभ मिला है।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश चंद मीना ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालयिक संवर्ग की सभी श्रेणियों की पदोन्नति प्रक्रिया वर्ष 2025-26 तक पूरी होना विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

डॉ. मीना ने कहा कि पदोन्नति के साथ कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने सभी पदोन्नत कार्मिकों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। साथ ही जनहित और पशुपालकों से जुड़े कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने पर जोर दिया।

निदेशक ने विश्वास जताया कि पदोन्नति से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे नई ऊर्जा व उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इससे विभागीय कामकाज में दक्षता, जवाबदेही और कार्यों के सुचारू संचालन को भी गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कार्मिक कल्याण और सेवा संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। भविष्य में भी पदोन्नति सहित कर्मचारियों से जुड़े मामलों का नियमानुसार जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |