चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1,192 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश जारी

जयपुर, 12 अगस्त। राजस्थान के चिकित्सा शिक्षा विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे चयनित अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विभाग के अधीन संचालित 6 मेडिकल कॉलेजों में 1,192 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन अभ्यर्थियों का चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के माध्यम से किया गया था।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति दी गई है। नियुक्ति और कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया राजहेल्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी की गई।

17 अगस्त तक देनी होगी उपस्थिति

प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा गायत्री राठौड़ ने बताया कि सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को आवंटित मेडिकल कॉलेज में 17 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से उपस्थिति देनी होगी। इस संबंध में चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

डिजिटल तरीके से हुआ कॉलेज आवंटन

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल ने बताया कि राजहेल्थ पोर्टल के जरिए आवंटन प्रक्रिया पूरी होने से नियुक्ति और पदस्थापन की व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है। डिजिटल प्रक्रिया के कारण अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हुई और नियुक्ति प्रक्रिया को भी तेजी मिली।

विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा में संबंधित मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कार्यग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। 1,192 नए कर्मचारियों की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेजों में आवश्यक मानव संसाधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |