जेडीए में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जयपुर, 15 अगस्त। जयपुर विकास प्राधिकरण प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में जयपुर विकास आयुक्त  सिद्धार्थ महाजन ने ध्वजारोहण किया।

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित एवं जयपुर शहर के सुनियोजित विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जेडीए के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

जेडीए में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |