मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने भी जन्मदिन की बधाई दी।
सभी ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर देशभर से मिल रही शुभकामनाओं पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बधाई देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेशवासियों और शुभचिंतकों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।
राज्यपाल के जन्मदिन के अवसर पर दिनभर उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.