विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।श्री किशन लाल भोजक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर विधानसभा परिसर में आयोजित शोक सभा के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव संजीव शर्मा एवं नंद किशोर शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने स्वर्गीय भोजक के सेवाकाल को याद करते हुए उनके निधन को विधानसभा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.