मुख्य सचिव ने की IPD टावर के कार्यों की समीक्षा, चिकित्सकों की अलग नियुक्ति के निर्देश

जयपुर, 17 अगस्त। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्माणाधीन आईपीडी टावर के कार्यों और उसके संचालन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने आईपीडी टावर में चिकित्सा उपकरणों की स्थापना, बेड क्षमता, चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ, मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने फायर सेफ्टी, एम्बुलेंस की आवाजाही के लिए रैंप तथा मरीजों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

IPD टावर के लिए अलग से हो चिकित्सकों की व्यवस्था

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आईपीडी टावर के संचालन के लिए आवश्यक चिकित्सकों, नर्सिंग एवं अन्य स्टाफ की पृथक और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि टावर शुरू होने के बाद मरीजों को उपचार और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं सुगमता से मिलनी चाहिए।

उन्होंने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

समय पर पूरा हो निर्माण कार्य

वी. श्रीनिवास ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप आईपीडी टावर का कार्य निर्धारित समय में पूरा कर इसे जल्द आमजन के लिए शुरू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शेष कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मरीजों पर न पड़े अनावश्यक आर्थिक भार

मुख्य सचिव ने कहा कि आईपीडी टावर में उपचार एवं अन्य सुविधाओं के शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए जाएं कि मरीजों और उनके परिजनों पर अनावश्यक वित्तीय भार न पड़े। उन्होंने एम्स एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा संस्थानों में लागू व्यवस्थाओं का अध्ययन कर मरीज हित में उपयुक्त शुल्क निर्धारण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ सहित विभागीय अधिकारी, चिकित्सक एवं विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन | अजमेर के अस्पताल में 13 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, करीब 5 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर | बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी |