पंचायती राज चुनाव की आरक्षण-लॉटरी स्थगित, अब सितंबर में होगी प्रक्रिया

जयपुर, 17 अगस्त। पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए 18 अगस्त 2026 को प्रस्तावित आरक्षण-लॉटरी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरपंच एवं पंच के लिए सुबह 9 बजे उपखंड मुख्यालयों पर और जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए दोपहर 2 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में लॉटरी होनी थी।

जिला कलक्टर (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायती राज विभाग के निर्देश पर आरक्षण-लॉटरी की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण-लॉटरी 17 सितंबर 2026 को होगी, जबकि सरपंच एवं पंच के लिए लॉटरी 18 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

इसके चलते जयपुर जिला मुख्यालय और उपखंड कार्यालय स्तर पर 18 अगस्त को होने वाली आरक्षण-लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह स्थगित रहेगी। आगामी चुनावों को लेकर नई तारीखों के अनुसार तैयारियां की जाएंगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन | अजमेर के अस्पताल में 13 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, करीब 5 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर | बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी |