एक नगर निगम, 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं के वार्डों में SC, ST, OBC और महिला आरक्षण का निर्धारण

जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान नगरपालिका निर्वाचन अधिनियम 2009 एवं नियम 1994 के प्रावधानों के तहत जयपुर जिले में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर एक नगर निगम, 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं सहित कुल 19 नगरीय निकायों के वार्डों में सीटों के निर्धारण एवं वर्गीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रक्रिया के दौरान अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिला वार्डों के आरक्षण का निर्धारण किया गया। आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई। खास बात यह रही कि लॉटरी की प्रक्रिया राजकीय विद्यालय की नन्ही छात्राओं के माध्यम से कराई गई।

ओबीसी आरक्षण का निर्धारण सर्वे के आधार पर

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक ने बताया कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण का निर्धारण ओबीसी आयोग के सर्वे और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार किया गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई।

आरक्षण प्रक्रिया के दौरान सभी संबंधित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया गया, ताकि आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए वार्डों में सीटों का वर्गीकरण नियमानुसार किया जा सके।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के दौरान मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीणा, नगर निगम जयपुर आयुक्त ओम कसेरा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

वार्डों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जयपुर जिले के संबंधित नगरीय निकायों में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |