RPSC ने जारी की प्राध्यापक एवं कोच परीक्षा-2025 की विचारित सूची, ज्योग्राफी में 378 और फिजिक्स में 24 अभ्यर्थी शामिल

जयपुर, 18 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत ज्योग्राफी और फिजिक्स विषय के पदों के लिए विचारित सूची जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी सूची में ज्योग्राफी विषय के 378 अभ्यर्थियों और फिजिक्स विषय के 24 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से शामिल किया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह विचारित सूची चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य चयन प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के लिए दस्तावेजों की जांच करना है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद आयोग की ओर से जारी की जाएगी।

22 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन भरना होगा विस्तृत आवेदन-पत्र

विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अब विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए ऑनलाइन लिंक 22 अगस्त से 28 अगस्त 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

अभ्यर्थियों को अपने SSO ID के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन कर My Recruitment – Detailed Form Cum Scrutiny – Apply Now विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरकर सबमिट करना होगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा दस्तावेजों की जांच

आयोग के अनुसार विस्तृत आवेदन-पत्र और दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशालय द्वारा की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन-पत्र सबमिट करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रिंट ऑप्शन के माध्यम से पूरे विस्तृत आवेदन-पत्र की दो प्रतियां निकालकर सुरक्षित रखनी होंगी।

दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र की दोनों प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं सत्यापित प्रतियां लेकर उपस्थित होना होगा।

दस्तावेज सत्यापन की तारीख, समय और स्थान की सूचना संबंधित विभाग की ओर से उचित माध्यम से दी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी।

सत्यापन के दिन अनुपस्थित रहे तो अभ्यर्थिता होगी रद्द

निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी।

इसके बाद आयोग की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को अभिस्तावित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन में निर्धारित शर्तों और संबंधित नियमों के अनुसार की जाएगी।

यदि कोई अभ्यर्थी पात्रता की सभी आवश्यक शर्तें पूरी नहीं करता है, तो उसकी अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

196 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित

इसी परीक्षा के परिणाम के तहत आयोग ने 196 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया है। आयोग के अनुसार पांच विकल्प वाले प्रश्नों में से 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प को नहीं भरने के कारण ज्योग्राफी विषय के 153 और फिजिक्स विषय के 43 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

इन अयोग्य घोषित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए गए हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत सूचना और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |