जयपुर में नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी, 31 अगस्त तक दाखिल होंगे नामांकन

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने “एक राज्य-एक चुनाव” के सिद्धांत के तहत जयपुर जिले के नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में नगर निगम सहित कुल 19 नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। चुनाव में कुल 28 लाख 25 हजार 46 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

31 अगस्त तक जमा होंगे नामांकन

जिला निर्वाचन अधिकारी म्युनिसिपल संदेश नायक ने बताया कि सदस्य पद के लिए 27 अगस्त को लोक सूचना जारी की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 27, 29 और 31 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे तक रहेगी। निर्वाचन चिन्हों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।

दो चरणों में होगा मतदान

पहले चरण में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के सदस्यों के लिए 9 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में नगर निगम के सदस्यों के लिए 11 सितंबर 2026 को मतदान होगा। दोनों चरणों में मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।

चुनाव की मतगणना 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में की जाएगी।

ईवीएम से होगा मतदान

नगरीय निकाय आम चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान के दौरान मतदाता को पहचान के लिए ईपीआईसी (वोटर आईडी) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास ईपीआईसी उपलब्ध नहीं है, वे आयोग द्वारा मान्य 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक का मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।

जयपुर जिले में 28.25 लाख से अधिक मतदाता

जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में कुल 28,25,046 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 14,63,001 पुरुष, 13,61,949 महिला और 96 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

जयपुर नगर निगम में सबसे अधिक 24,33,121 मतदाता हैं। इनमें 12,61,380 पुरुष, 11,71,649 महिला और 92 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

इसके अलावा चौमूं नगर परिषद में 53,182 और शाहपुरा नगर परिषद में 64,106 मतदाता दर्ज हैं।

विभिन्न नगर पालिकाओं में मतदाताओं की संख्या

  • बगरू — 23,254

  • बस्सी — 20,785

  • चाकसू — 30,250

  • दूदू — 15,316

  • जमवारामगढ़ — 19,975

  • जोबनेर — 9,036

  • कालाडेरा — 10,674

  • कानोता — 9,322

  • खेजरोली — 15,152

  • किशनगढ़ रेनवाल — 23,905

  • मनोहरपुर — 20,065

  • नरायना — 13,142

  • फागी — 11,757

  • फुलेरा — 19,093

  • सांभर — 17,733

  • वाटिका — 15,178

नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही जयपुर जिले में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रत्याशी और राजनीतिक दल अब चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |