जयपुर जिले में निकाय चुनाव के नामांकन में तेजी, दूसरे दिन 737 नामांकन दाखिल

जयपुर, 29 अगस्त। राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जयपुर जिले में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली। जिले की 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में अब तक कुल 785 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इन नामांकन पत्रों के आधार पर 689 अभ्यर्थियों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

दूसरे दिन 737 नामांकन पत्र दाखिल

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को 48 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें 39 अभ्यर्थी शामिल थे। वहीं, 29 अगस्त को दूसरे दिन 737 नामांकन पत्र दाखिल किए गए और 650 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया।

इस तरह महज दो दिनों में नामांकन प्रक्रिया में काफी तेजी देखने को मिली है। माना जा रहा है कि नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ सकती है।

जयपुर नगर निगम में अब तक 99 नामांकन

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए अब तक 99 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इनमें 92 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया है।

वहीं, शाहपुरा नगर परिषद में 102 नामांकन पत्र और 91 अभ्यर्थियों, चौमूं नगर परिषद में 84 नामांकन पत्र और 83 अभ्यर्थियों तथा चाकसू नगरपालिका में 99 नामांकन पत्र और 63 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।

इन निकायों में भी बढ़ी चुनावी हलचल

जयपुर जिले की अन्य नगरीय निकायों में भी प्रत्याशियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। अब तक दाखिल नामांकन पत्रों का विवरण इस प्रकार है—

  • बगरू: 72

  • बस्सी: 36

  • दूदू: 26

  • जमवारामगढ़: 28

  • जोबनेर: 16

  • कालाडेरा: 7

  • कानोता: 6

  • खेजरोली: 11

  • किशनगढ़-रेनवाल: 25

  • मनोहरपुर: 39

  • नारायणा: 36

  • फागी: 47

  • फुलेरा: 22

  • सांभर: 28

  • वाटिका: 2

31 अगस्त तक दाखिल होंगे नामांकन

राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। इसके बाद 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।

अभ्यर्थी 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

नामांकन की अंतिम तारीख करीब आने के साथ अब जयपुर जिले में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ बागी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरते हैं तो कई वार्डों में मुकाबला रोचक हो सकता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |