यह आयोजन 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान नींबू दौड़, रूमाल झपट्टा और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
रस्साकशी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 'गौरव सैनानी' टीम विजेता रही, जबकि महिला वर्ग में 'कस्तूरबा गांधी' टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 'सुखदेव' टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में 'विजय लक्ष्मी' टीम विजेता रही।
नींबू दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 'तात्या टोपे' टीम ने जीत हासिल की। महिला वर्ग में 'रानी लक्ष्मीबाई' टीम विजेता घोषित हुई।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और अल्पाहार भी वितरित किया गया।
प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर कार्मिक विभाग, शासन सचिवालय के वरिष्ठ खेल अधिकारी तथा कार्मिक (क-5/खेल प्रकोष्ठ) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आयोजन का उद्देश्य खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने और कर्मचारियों को खेल गतिविधियों से जोड़ना रहा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.